Skip to main content

पाठ-1मंगलम् BSEB Sanskrit Class 10

 पाठ-1मंगलम् 

  BSEB Sanskrit Class 10

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Questions)
प्रश्‍न 1. ‘मङ्गलम्‘ पाठ में कितने मंत्र हैं ?

(क) एक
(ख) दो
(ग) चार
(घ) पाँच
उत्तर- (घ) पाँच

प्रश्‍न 2. सत्य का मुँह किस पात्र से ढ़का हुआ है ?
(क) असत्य से
(ख) हिरण्मय पात्र से
(ग) स्वार्थ से
(घ) अशांति से

उत्तर- (ख) हिरण्मय पात्र से

प्रश्‍न 3. ‘सत्यमेव जयते‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ख) मुण्डकोपनिषद्

प्रश्‍न 4. ‘हिरण्मयेन पात्रेण…..दृष्टये‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (क) ईशावास्योपनिषद्

प्रश्‍न 5. ‘वेदा हमेतं पुरुषं महान्तम्…..विद्यतेऽयनाय‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) श्वेताश्वतरोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ग) श्वेताश्वतरोपनिषद् 

प्रश्‍न 6. ‘मंगलम्‘ पाठ कहाँ से संकलित है ?
(क) वेद से   
(ख) उपनिषद् से
(ग) पुराण से 
(घ) वेदांग से
उत्तर- (ख) उपनिषद् से

प्रश्‍न 7. ‘अणोरणीयान् महतो………महिमानमात्मनः‘ किस उपनिषद् से लिया गया है ?
(क) ईशावास्योपनिषद्
(ख) मुण्डकोपनिषद्
(ग) कठोपनिषद्
(घ) वृहदारण्यकोपनिषद्
उत्तर- (ग) कठोपनिषद्

प्रश्‍न 8. महान से महान क्या है?
(क) आत्मा

(ख) देवता
(ग) ऋषि
(घ) दानव
उत्तर- (क) आत्मा 

प्रश्‍न 9. किसकी विजय होती है ?
(क) सत्य की
(ख) असत्य की
(ग) धर्म की
(घ) सत्य और असत्य दोनों की
उत्तर- (क) सत्य की 

प्रश्‍न 10. नदियाँ नाम और रूप को छोड़कार किसमें मिलती है?
(क) समुद्र में
(ख) मानसरोवर में
(ग) तालाब में
(घ) झील में
उत्तर- (क) समुद्र में 

प्रश्‍न 11. किसकी विजय नहीं होती है ?
(क) सत्य की
(ख) असत्य की
(ग) धर्म की
(घ) सत्य और असत्य दोनों की
उत्तर- (ख) असत्य की

प्रश्‍न 12. यह संपूर्ण संसार किसके द्वारा अनुशासित है?
(क) आत्मा
(ख) परमात्मा
(ग) साहित्य
(घ) इनमें कोई नहीं
उत्तर- (ख) परमात्मा


विषयनिष्‍ठ प्रश्‍न (Subjective Questions)
लघु-उत्तरीय प्रश्न (20-30 शब्दों में)___दो अंक स्तरीय
प्रश्‍न 1. ‘सत्य का मुँह‘ किस पात्र से ढंका है?           

उत्तर- सत्य का मुँह सोने जैसा पात्र से ढंका हुआ है।

प्रश्‍न 2. नदियाँ क्या छोड़कर समुद्र में मिलती हैं?
उत्तर- नदियाँ अपने नाम और रूप को छोड़कर समुद्र में मिलती हैं।

प्रश्‍न 3. मङ्गलम् पाठ का पाँच वाक्यों में परिचय दें।
उत्तर- इस पाठ में पाँच मन्त्र ईशावास्य, कठ, मुण्डक तथा श्वेताश्वतर नामक उपनिषदों से संकलित है। वैदिकसाहित्य में शुद्ध आध्यात्मिक ग्रन्थों के रूप में उपनिषदों का महत्व है। इन्हें पढ़ने से परमात्‍मा (मुख्य शक्ति अर्थात् ईश्वर) के प्रति आदरपूर्ण आस्था या विश्वास उत्पन्न होती है, सत्य के खोज की ओर मन का झुकाव होता है तथा आध्यात्मिक खोज की उत्सुकता होती है। उपनिषदग्रन्थ विभिन्न वेदों से सम्बद्ध हैं।

प्रश्‍न 4. मङ्गलम् पाठ के आधार पर सत्य की महत्ता पर प्रकाश डालें।
उत्तर- सत्य की महत्ता का वर्णन करते हुए महर्षि वेदव्यास कहते हैं कि हमेशा सत्य की ही जीत होती है। झुठ की जीत कभी नहीं होती है । सत्य से ही देवलोक का रास्ता निकलता है । ऋषिलोग देवलोक को प्राप्त करने के लिए उस सत्य को प्राप्त करते हैं । जहाँ सत्य का भण्डार है ।

Comments

Popular posts from this blog

BSEB Solution & Summary कक्षा-9 पीयूषम् भाग-1 पाठ-6 संस्कृतसाहित्ये पर्यावरणम्

BSEB Solution & Summary  कक्षा-9 पीयूषम् भाग-1 पाठ-6 संस्कृतसाहित्ये पर्यावरणम्

7. नीतिश्लोकाः BSEB Class 10 sanskrit

7. नीतिश्लोकाः  BSEB Class 10 sanskrit लघु-उत्तरीय प्रश्नोत्तर ____दो अंक स्तरीय प्रश्‍न 1. नीतिश्लोकाः पाठ के आधार पर पण्डित के लक्षण बताएँ ?                                              (2018A) उत्तर- जिसके कर्म को शर्दी, गर्मी, भय, भावुकता, समपन्नता अथवा विपन्नता बाधा नहीं डालता है, उसे ही पंडित कहा गया है तथा सभी जीवों के आत्मा के रहस्य को जानने वाले, सभी कार्यों को जानने वाला और मनुष्यों के उपाय को जानने वाले व्यक्ति को पंडित कहा जाता है। प्रश्‍न 2. अपनी प्रगति चाहनेवाले को क्या करना चाहिए? (2018A) उत्तर-अपनी प्रगति चाहनेवाले को निद्रा, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस और देर से काम करने की आदत को त्याग देना चाहिए ।                               (2018A) उत्तर- जिसके कर्म को सर्दी, गर्मी, भय, भावुकता, समपन्नता अथवा विपन्नता बाधा नहीं डालता है, उसे ही पंडित कहा गया है तथा सभी जीवों के...

विद्यालय । विद्या। संस्कृत अनुच्छेद-लेखनSanskrit anukshed lekhan